भोपाल ( Bhopal ) के लालघाटी स्थित गुफा मंदिर परिसर में शनिवार सुबह परशुराम जयंती पर ‘अक्षयोत्सव 2023’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) ब्राह्मण कल्याण बोर्ड( Brahmin Welfare Board) बनाने की बात कही, साथ ही पुजारियों को 5 हजार रु. भत्ता देने और गुफा मंदिर में नया भवन बनाने की घोषणा भी की। मंदिरों की कोई भी गतिविधि सरकार संचालित नहीं करेगी। जितनी जमीन मंदिरों के नाम है, उनको कलेक्टर नीलाम नहीं करेंगे, बल्कि उनको पुजारी ही नीलाम कर सकेंगे।
भोपाल ( Bhopal ) के गुफा मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम के पहले शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कई बड़े एलान किए। सीएम ने कहा कि हमारे धर्म और संस्कृति की रक्षा करने वाले ब्राह्मणों के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड ( Brahmin Welfare Board)का गठन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल ( Bhopal ) गुफा मंदिर में विशाल भवन बनाया जाएगा। ताकि खड़े रहने, बैठने और आयोजन करने में दिक्कत ना हो। भगवान परशुराम को न्याय के देवता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने आतताईयों का नाश करने के लिए फरसा उठाया था। उनकी प्रेरणा से मध्य प्रदेश में की धरती पर भी गुंडे, बदमाशों और नक्सली की खैर नहीं है। मध्य प्रदेश में उनके खिलाफ अभियान तेजी से चल रहा है। आज ही दो नक्सलियों को मारा है। भगवान परशुराम ने समाज में समता लाने के लिए भूमि के समुचित आवंटन की पहल की थी। गरीबों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए फरसा समुद्र में फेंक पीछे कर दिया था। हमारा उनकी कृपा से संकल्प है कि मध्य प्रदेश में कोई भी गरीब जमीन के टुकड़े के बिना नहीं रहेगा।
सीएम ने कहा कि पिछले साल अनेक मांग गुफा मंदिर के कार्यक्रम से की गई थी। सीएम ने बताया कि सरकारी स्कूलों में 3547 संस्कृत शिक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं। आवश्यकता होगी तो आगे भी किए जाएंगे। आठवीं की किताब में भगवान परशुराम के जीवन चरित्र को शामिल किया गया था। हम केवल अकबर को नहीं, हम राम और परशुराम को भी पढ़ाएंगे। इतिहास को सही ढंग से लिखने की कोशिश करेंगे। हमारे मंदिरों के पुजारियों को पांच हजार रुपये भत्ता दिया जा रहा है। संस्कृत पढ़ने वाले कर्मकांडी बच्चों को स्कॉलरशिप देना प्रारंभ कर दी गई। ताकि आगे पढ़ें और हमारे धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करें।
कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय समेत अन्य नेता मौजूद थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?