कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 21वें दिन शनिवार को झारखंड( Jharkhand ) के देवघर( Deoghar ) पहुंचे। उन्होंने यहां 12 ज्योतिर्लिंग में शामिल बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। राहुल इस दौरान गुलाबी धोती पहने और माथे पर चंदन लगाए नजर आए।राहुल के मंदिर से बाहर आने पर मोदी-मोदी के नारे लगे।
राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) जब मंदिर से निकले तो वहां मौजूद लोगों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के साथ-साथ जय श्रीराम हर-हर महादेव के नारे भी लगाए। राहुल शाम को देवघर से धनबाद के लिए निकल गए। रात को यात्रा यहीं रूकेगी।
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड पहुंच चुकी है और आज यात्रा का दूसरा दिन है। यहां शनिवार को राहुल गांधी ने देवघर में बाबा वैद्यनाथ धाम के दर्शन किए। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू हुई थी और मणिपुर से असम, बंगाल और बिहार होते हुए झारखंड पहुंची है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को झारखंड के पाकुड़ पहुंची और वहीं पर रात्रि विश्राम किया गया। शनिवार सुबह गोड्डा के सरकंडा चौक से यात्रा की शुरुआत हुई।
शनिवार को राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) देवघर के प्राचीन तीर्थ बाबा वैद्यनाथ धाम पहुंचे। कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर करीब ढाई बजे राहुल गांधी मंदिर पहुंचें और वहां पूजा अर्चना की।
बाबा के दरबार में गांधी परिवार का सदस्य राहुल गांधी 45 साल बाद पहुंचे। इससे पहले 1979 में राहुल की दादी इंदिरा गांधी ने पूजा अर्चना किया था। मंदिर में शंखनाद और ढोल नगाड़े से राहुल का स्वागत किया गया। श्रीनाथ पंडित लंबोदर परिहस्त सुनील तनपुरिया ने संकल्प कराकर पूजा कराया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi )ने शनिवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड में झामुमो सरकार गिराने की कोशिश की, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए। गोडड्डा जिले में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की विचारधारा का विरोध करने की अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर किया।
शनिवार को गोड्डा में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा ‘इस यात्रा का उद्देश्य, ये है कि भाजपा नफरत फैला रही है और हम इसका विरोध कर रहे हैं। हम सभी को एकजुट करने आए हैं। पूरे देश में अन्याय हो रहा है गरीबों को साथ, कमजोर वर्गों के साथ, युवाओं के साथ और किसानों के साथ…।’
Jharkhand | Congress MP Rahul Gandhi offers prayers at Baba Baidyanath Dham temple, in Deoghar.
(Source: Congress) pic.twitter.com/By4jQ8iicE
— ANI (@ANI) February 3, 2024
Locals raised “Rahul Gandhi Murdabad, Go back Rahul” type slogans when he reached Deoghar, Shiv Mandir.
Local Hindus are upset to see an anti Hindu getting entry in our temples. pic.twitter.com/OpO8J3qtp6
— Mr Sinha (@MrSinha_) February 3, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?