भारत में अवैध रहे छह बांग्लादेशी उत्तर प्रदेश एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए हैं। आरोप है कि जाली दस्तावेजों के आधार पर ये पासपोर्ट बनवाते थे। यूपी एटीएस ने 26 मई को छह संदिग्धों को आगरा रेलवे स्टेशन से पकड़कर पूछताछ की तो पता चला कि वे बांग्लादेशी नागरिक हैं जो भारत में फर्जी कागजातों के आधार पर अवैध रूप से रह रहे हैं।एटीएस ने इनके डाटा एनालिसिस से पता लगाया कि इनका राजस्थान और पंजाब के पाकिस्तान बॉर्डर पर मूवमेंट था। अभी तक पूछताछ में इन्होंने बताया है कि पाकिस्तान जाने के लिए इन्होंने तार-बाड़ पार करने की कोशिश की लेकिन, सफल नहीं हुए। पाकिस्तान स्थित इनके सहयोगियों ने इलेक्ट्रिक टेस्टर से लेकर बिजली चेक कर प्रवेश करने को कहा था। इनके सामान में चार टेस्टर भी बरामद हुए हैं।
पकड़े गए अभियुक्तों में हबीबुर रहमान पुत्र वहाब अली, निवासी मंझपुरा, पो-बीरमोहन, थाना कलकेनी, जिला मदारीपुर, बांग्लादेश। जाकिर हुसैन, उर्फ रोमी पुत्र दुलाल, निवासी ग्राम अराईहजर, पोस्ट-बलियापाड़ा, थाना रूपगंज, जनपद नारायणगंज, बांग्लादेश। मो.काबिल पुत्र अब्दुल सुभान, निवासी बसनेया, थाना खानसामा, बांग्लादेश, कमालुद्दीन पुत्र जमशेद अली, निवासी उसमानी नगर, जनपद सिलेट, ताईजुल इस्लाम पुत्र कालू मियां, निवासी, पुरुरा, लिटोन विश्वास, उर्फ लिटन मियां पुत्र मुबीश अलाम, निवासी बिलासपुर थाना व पोस्ट जायेदीप पुर बांग्लादेश हैं


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त