उत्तर प्रदेश के Deputy Chief Minister उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य Keshav Prasad Maurya ने एक बार फिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi पर हमला बोला है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रियंका गांधी हमेशा नौटंकी ही करती हैं, उन्हें अगर बच्चों की मौत पर थोड़ा भी पीड़ा या दर्द होता तो वे राजस्थान के कोटा शहर जातीं। कांग्रेस का चरित्र ही ऐसा है कि जहां पर बच्चे मर रहे हैं उन परिवारों के आंसू पोछने के बजाय दंगा-बलवा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के घर जा रही हैं। ऐसे लोगों के लिए प्रियंका के मन में प्रेम उमड़ रहा है।
माघ मेले का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, प्रियंका गांधी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अराजकता और तोड़-फोड़ करने वाले लोगों के घरों पर सहानुभूमि बटोरने जा रही हैं। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और इलाज की कमी के चलते सौ बच्चों की मौत हो चुकी है लेकिन प्रियंका गांधी वहां नहीं जा रही हैं। केशव ने कहा कि, कोटा में जिन परिवारों के बच्चों की मौत हुई है उनकी पीड़ा अधिक है। इसलिए उनके आंसू पोछने के लिए प्रियंका गांधी को जाना चाहिए।
पीएफआई पर बैन को लेकर हो रही सियासत पर डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास रहा है कि उन्होंने हमेशा आतंकियों का समर्थन किया है। एसपी सरकार आतंकियों के मुकदमे भी वापस लेने की तैयारी कर रही थी, लेकिन हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाने से वह ऐसा नहीं कर सकी। सीएए को लेकर हो रहे छिटपुट विरोध पर डेप्युटी सीएम ने कहा कि, अब यह कानून बन चुका है। जो देश के किसी भी हिन्दू और मुसलमान पर लागू नहीं होता है। लेकिन कुछ राजनीतिक दल निहित स्वार्थ में लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सीएए अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बंग्लादेश के प्रताड़ित होकर भारत में रह रहे हिंदुओं के लिए है। सीएए को लेकर लोगों को गुमराह करने का विपक्षियों का अभियान भी पूरी तरह से फेल हो गया है। वहीं, आईआईटी कानपुर के छात्रों द्वारा सीएए के विरोध में पाकिस्तानी शायर फै़ज अहमद फै़ज की गजल गाने को लेकर मचे कोहराम पर कहा कि, इस मामले में जांच हो रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि, इसके पीछे लोगों की क्या मंशा थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?