उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ ( Lucknow)में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए आज यानी गुरुवार से नाइट कर्फ्यू (Night curfew) लगा दिया गया है। इस आदेश के बाद रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों को 15 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है।
लखनऊ ( Lucknow) मेंशिक्षण संस्थानों को बंद करने संबंधी आदेश जिलाधिकारी लखनऊ ने जारी कर दिया है। इसके तहत जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी व निजी विद्यालय, महाविद्यालय और सभी शैक्षणिक संस्थान 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे। इस दौरान सभी चिकित्सा, नर्सिंग व पैरा मेडिकल संस्थान खुले रहेंगे। हालांकि, मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए परीक्षाएं आयोजित की जा सकेंगी।
नाइट कर्फ्यू की पहले ही आशंका जताई जा रही थी। बुधवार देर रात लखनऊ ( Lucknow) पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर, ने आदेश जारी कर दिए।
बता दें कि यूपी में बुधवार को 6023 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि 40 मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 31987 हो गई है। 18679 होम आइसोलेशन में हैं। 668 निजी अस्पतालों में हैं। अन्य मरीज सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक कुल 8964 मरीजों की मौत संक्रमण से हो चुकी है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को 161270 नमूनों की जांच की गई। इस तरह अब तक प्रदेश में 3,55,75232 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 634033 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कुल 604979 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?