राजस्थान ( Rajasthan ) के कोटा ( Kota) शहर के कुन्हाड़ी थाना इलाके में देर रात एक बेरोजगार युवक ने घर में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। फंदे पर झूलने से पहले युवक ने फेसबुक ( Facebook )पर आत्महत्या को लाइव किया,मौत से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर कहा ‘ठीक है दोस्तो अलविदा, चलते हैं हम’ ये कहकर फांसी फंदा लगाया और पंखे से लटक गया। सोशल मीडिया (Social Media) पर जिसने भी ये तस्वीर देखी, उसके होश उड़ गए।
मृतक मनीष (35) कोटा ( Kota) के तेजाजी मंदिर सकतपुरा इलाके का निवासी था। दो माह पहले वो गुमानपुरा इलाके में हार्डवेयर की दुकान पर काम करता था। फिलहाल वो बेरोजगार था। करीब 3 साल पहले उसकी शादी नया गांव में हुई थी। शादी के एक साल बाद ही पत्नी उसे छोड़कर पीहर चली गई थी। मनीष उसके माता-पिता व छोटे भाई के साथ रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को एमबीएस की मॉर्चरी में रखवाया है। फिलहाल फांसी लगाने के कारण सामने नहीं आया है , कुन्हाड़ी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतक के छोटे भाई हर्ष ने बताया कि घटना रात 10 बजे की है। मनीष कमरे में अकेला था। दरवाजा लगा हुआ था। जब उसने फांसी लगाई उस समय वो बाथरूम में था। मोबाइल पर सोशल मीडिया पर देखा तो मनीष फांसी पर लटका हुआ नजर आया। तुरन्त कमरे में पहुंचकर नीचे उतारा औरकोटा ( Kota) के MBS अस्पताल लाए। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित किया।
मृतक के छोटे भाई ने बताया कि सोमवार को दिनभर वो घर पर रहा। शाम को 5 बजे घर से बाहर निकला था। वापस लौटा वो अपने कमरे में चला गया। उसने कमरे की अंदर की कुंडी भी नहीं लगाई। केवल दरवाजा लगा हुआ था। उसने कभी तनाव में होने के बारे में बात नहीं की।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?