उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh ) जिले में गुरुवार रात से जहरीली शराब (spurious liquor) लगातार हो रही मौतों कहर सोमवार तड़के तक को भी जारी रहा, तीसरे दिन 15 और लोगों मौत होने की खबर है। पोस्टमार्टम हाउस पर रविवार को देर शाम तक 20 शवों का पोस्टमार्टम किया गया। जबकि दो ने सोमवार सुबह दम तोड़ा है। अब तक जिले में जहरीली शराब के सेवन से मरने का वालों का आंकड़ा 73 पर पहुंच चुका है । इधर, सीएमओ ने कहा कि जहरीली शराब से मरने वाले 67 शवों का पोस्टमार्टम किया गया है।वहीं,रविवार शाम पुलिस ने 50 हजार के इनामी विपिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है।राज्य सरकार जिले के जिम्मेदार बड़े अधिकारियों पर एक्शन लेने की बजाय इन अधिकारियों की आकड़ों की बाजीगरी फंसी हुई है। लगातार हो रही मौतों के बाद भी पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग मिलावटी व जहरीली शराब (spurious liquor) की बिक्री नहीं रोक सका।
अलीगढ़ (Aligarh )में शराब से हुई मौतों पर भाजपा ( BJP ) सांसद सतीश गौतम ने कहा कि इन मौतों के लिए सीधे तौर पर डीएम चंद्रभूषण सिंह जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब से जितनी भी मौतें हुई हैं, सबके घर जाकर उनके परिजनों से मिलेंगे। सांसद ने सवाल किया कि जब डीएम अच्छे कामों की सराहना लेते हैं, तो इसके लिए जिम्मेदार कैसे नहीं होंगे? जिलाधिकारी जिले का मालिक होता है, तो सब कुछ उसकी नाक के नीचे हो रहा है।
शराब कांड में अलीगढ (Aligarh )पुलिस ने दर्जन भर से ज्यादा आरोपियों को नामजद करते हुए गिरफ्तारिया शुरू की थी। इस कांड में तीन मुख्य आरोपी सामने आये हैं, जिसमें ऋषि शर्मा, अनिल चौधरी, विपिन यादव शामिल है। अनिल चौधरी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शेष दोनों मुख्य आरोपी फरार चल रहे थे। जिन पर एडीजी राजीव कृष्ण ने अलीगढ पहुंचकर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा अभी फरार चल रहा है। उसकी तलाश में जगह जगह दबिशें दी जा रही है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि पकडे गये आरोपी के परिवार पर भी संलिप्ता के आधार पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
आबकारी विभाग इतने बड़े शराब कांड पर पर्दा डालने में जुटा हुआ है। हैरत की बात है कि दो दिन बीत जाने के बाद भी इस कांड में घिरे अनुज्ञापियों की दुकानों की सूची विभाग तैयार नहीं कर सका है। इसके अलावा विभाग के पास अब तक जिले की शराब दुकानों से लिए गए नमूनों का रिकार्ड और शराब माफियाओं की सूची तक उपलब्ध नहीं है।
शराब कांड में अब तक सरकार ने जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा, आबकारी निरीक्षक राजेश यादव, प्रधान सिपाही अशोक कुमार, निरीक्षक चंद्रप्रकाश यादव, इंस्पेक्टर लोधा अभय कुमार शर्मा और सिपाही रामराज राना को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, व्यवस्था के जिम्मेदार आला अफसरों पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?