जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के त्राल (Tral) में नगर पालिका के अध्यक्ष कश्मीरी पंडित नेता राकेश पंडिता( Rakesh Pandita ) की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकी हमले में एक महिला भी जख्मी हुई है, जिसे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
जानकारी के अनुसार,तीन की संख्या में बताए जा रहे हमलावर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में सुरक्षाबलों ने पूरा इलाका घेर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। उधर, पुलिस ने दावा किया है कि राकेश पंडिता ( Rakesh Pandita ) को निजी सुरक्षा के लिए दो पीएसओ दिए गए थे, लेकिन बुधवार को वे बिना सुरक्षा के ही त्राल चले गए।
पुलिस के अनुसार राकेश पंडिता ( Rakesh Pandita ) पुत्र सोमनाथ पंडिता बुधवार को त्राल बाला इलाके में अपने एक मित्र के घर आए थे। इसी दौरान तीन अज्ञात आतंकियों ने राकेश पंडिता पर करीब से फायरिंग कर दी। गोलीबारी में पंडिता और उनके मित्र की बेटी चपेट में आ गईं।
दोनों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन राकेश पंडिता की मौत हो गई। राकेश पंडिता त्राल नगर पालिका के अध्यक्ष थे। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार राकेश पंडिता को दो पीएसओ की सुरक्षा दी गई थी। इसके अलावा उन्हें श्रीनगर में सुरक्षित होटल में आवास सुविधा दी गई थी। बुधवार को वे बिना सुरक्षा कर्मियों के ही त्राल चले गए जहां पर वे आतंकी हमले के शिकार हो गए।
कश्मीर से भाजपा प्रवक्ता मंजूर भट्ट ने ऑडियो मेसेज में कहा कि राकेश पंडिता( Rakesh Pandita ) भाजपा के सक्रिय नेता थे। इससे पूर्व भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया है। कश्मीर घाटी में भाजपा कार्यकर्ताओं को एक साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है।
आतंकी जितने भाजपा कार्यकर्ताओं को मारेंगे, उतने और खड़े जाएंगे। मंजूर भट्ट ने कहा कि राकेश पंडिता एक शोकाकुल परिवार में ढांढस बंधाने गए थे, इसी दौरान आतंकियों ने उन पर गोलियां बरसा दीं।इसी बीच कश्मीर के आइजीपी के विजय कुमार ने बताया कि तीन अज्ञात आतंकियों ने त्रालय के म्यूनिस्पिल काउंसलर राकेश पंडिता सोमनाथ की बुधवार रात को हत्या कर दी है। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त