उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा संगठन में बड़ी नियुक्तियां की गई हैं। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए रिटायर्ड आईएएस अफसर और विधान परिषद सदस्य अरविंद शर्मा (AK Sharma ) को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया हैं।
नई नियुक्तियों के तहत प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के 18 साल से भरोसेमेंद रहे रिटायर्ड आईएएस अफसर और विधान परिषद सदस्य अरविंद शर्मा (AK Sharma ) को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। शर्मा को संगठन और सरकार में जगह देने के लिए पिछले कुछ समय से अटकलों का बाजार गर्म था।दरअसल अरविंद कुमार शर्मा ने जब भाजपा ज्वॉइन की थी तभी से अटकलें लग रही थी कि उन्हें यूपी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी लेकिन उसके बाद कोरोना महामारी ने विकराल रूप ले लिया और योगी कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ। अब फिर से इसी तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
एके शर्मा (AK Sharma ) काशी व पूर्वांचल के आसपास कोविड नियंत्रण से जुड़ी रणनीति बनाने व उसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पीएम मोदी के करीबी माने जाने वाले एके शर्मा कोविड की दूसरी लहर में लगातार सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
केवल वाराणसी ही नहीं बल्कि पूर्वांचल के अन्य 20 से ज्यादा जिलों में भी लगातार एक्टिव हैं। वाराणसी में कोरोना की रोकथाम को लेकर वह लगातार काशी में डेरा जमाए हुए और स्थित को काबू में करने के लिए प्रयास कर रहे थे।
‘एके’ के नाम से पहचाने जाने वाले शर्मा के बारे में मशहूर है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वस्त ब्यूरोक्रेट्स में से एक हैं। बीते 18 साल से मोदी के भरोसेमंद हैं। जून 2014 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर आने वाले शर्मा पीएमओ में ज्वॉइंट सेक्रेटरी बनाए गए थे। 2017 में उन्हें एडिशनल सेक्रेटरी बनाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए एक प्रदेश उपाध्यक्ष, 2 प्रदेश मंत्री और 7 मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्त किए हैं।इसके साथ ही शनिवार को पार्टी के 7 विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा भी की गई है। प्रियांशु दत्त द्विवेदी (फर्रूखाबाद) को युवा मोर्चा, गीता शाक्य राज्यसभा सांसद (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा, नरेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा व कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?