लोकसभा सांसद और तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) की नेता मिमी चक्रवर्ती( Mimi Chakraborty ) ने कहा कि उन्होंने कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में एक ‘फर्जी टीकाकरण’ अभियान का भंडाफोड़ किया है। जादवपुर संसदीय क्षेत्र से टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने बताया कि टीका लगवाने के बाद उन्हें कोई एसएमएस या वैक्सीन प्रमाणपत्र नहीं मिला जिसके बाद उन्हें संदेह हुआ। सांसद ने तुरंत मामले की जांच की जिसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ही मिमी चक्रवर्ती को वैक्सीनेशन कैंप आने का अनुरोध किया था।
सांसद चक्रवर्ती ( Mimi Chakraborty ) ने बुधवार को कहा कि मुझसे एक ऐसे व्यक्ति ने संपर्क किया जिसने अपना परिचय एक आईएएस अधिकारी के रूप में दिया और कहा कि वह ट्रांसजेंडर और विशेष रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए एक विशेष अभियान चला रहा है और उसने मुझसे इस अभियान के दौरान उपस्थित रहने के लिए अनुरोध किया।
मिमी चक्रवर्ती ( Mimi Chakraborty ) ने कहा, ‘मैंने भी लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए वैक्सीनेशन कैंप का दौरा किया और कोविशील्ड की कोरोना वैक्सीन, लगवाई, लेकिन उन्हें आज तक कोविन पोर्टल से टीके के कंफर्मेशन का मैसेज उनके पास नहीं आया और ना ही कोई प्रमाणपत्र दिया गया।’ इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि खुद को आईएएस बताने वाला शख्स फर्जी स्टीकर और नीली बत्ती की गाड़ी में घूम रहा था। इसके बाद कस्बा थाना की पुलिस ने देवांजन देव (28) को गिरफ्तार कर लिया, देवांजन देव के पिता का नाम मोनोतांजन देव है। वह कोलकाता के आनंदपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर, मदुरदाहा का निवासी है।
पुलिस के हत्थे चढ़े इस शख्स ने अपनी प्राइवेट इनोवा कार (WB06R-0999) पर नीली बत्ती भी लगा रखी थी, कार की विंड शील्ड के आगे बोनट पर और पीछे विंड शील्ड पर पश्चिम बंगाल सरकार के लोगो वाला झंडा भी लगा रखा था. इन झंडों को जब्त कर लिया गया है।
इस मामले में डीसी (एसएसडी) रशीद मुनीर खान ने बताया कि इस कैंप में सांसद के अलावा और 200 से अधिक लोगों ने वैक्सीन लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने कहा है कि उसने इसे बड़ाबाजार के कैनिंग स्ट्रीट स्थित बागड़ी मार्केट से खरीदा था, कुछ वैक्सीन स्वास्थ्य भवन के निचले स्तर के कर्मचारियों से भी खरीदा था। इसके कारण जो वैक्सीन लोगों को दी गयी है, उसमें क्या था, इसकी जांच जरूरी है. इसलिए वैक्सीन के सैंपल लैब में भेजे गये हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?