दुनियाभर में बढ़ती महंगाई की वजह से सोना ( Gold ) की कीमतें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं,अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरू हुई उठापटक का असर सोने-चांदी ( Gold -Silver ) के भाव पर नजर आने लगा है। शनिवार को एक साल बाद सोना 24 कैरेट 10 ग्राम 51 हजार रुपए की कीमत को पार कर गया है। वहीं चांदी प्रति किलो की कीमत में 1500 रुपए का इजाफा हुआ है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आई तेजी की वजह से सोने-चांदी की कीमत में भी इजाफा होने लगा है। भविष्य में सोना 55 हजार प्रति तोला, जबकि चांदी 70 हजार प्रति किलो की कीमत को पार कर सकती है।
जयपुर सर्राफा एसोसिएशन की और से जारी भाव के अनुसार जयपुर ( Jaipur ) में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने ( Gold )की कीमत बढ़कर 51 हजार 100 रुपए पर आ गई है। जबकि 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत सोने की कीमत 49 हजार रुपए पहुंच गई है। जबकि सोना 18 कैरेट 40 हजार 700 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 32 हजार 700 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत बढ़कर 65 हजार 700 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।
सराफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे बदलाव की वजह से हर दिन सोने चांदी की कीमत में तेजी आ रही है। पिछले साल दिवाली पर भी सोना ( Gold )50,000 को पार कर गया था। तब कोरोना संक्रमण का दौर था। लेकिन अब बिना किसी बड़ी वजह के सोने-चांदी की कीमत में तेजी आ रही है। ऐसे में लगता है कि भविष्य में सोने की कीमत में और अधिक इजाफा हो सकता है। जिसकी वजह से 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत अगले कुछ महीनों में 55,000 तक जा सकती है।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त