पेटीएम ( Paytm ) के संस्थापक (फाउंडर) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) को दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी की कार में टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
दक्षिणी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त बेनिता मैरी जैकर की कार में फरवरी में एक लग्जरी वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसे कथित रूप से पेटीएम ( Paytm ) के संस्थापक चला रहे थे। घटना के संबंध में डीसीपी के ड्राइवर कांस्टेबल ने मामला दर्ज कराया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
दीपक ने आगे बताया कि मैं इंतजार कर रहा था कि एक कार साइड से तेज गति से आई और मेरे वाहन को टक्कर मार दी। हरियाणा का रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट था और वह व्यक्ति गाड़ी की स्पीड तेज कर भाग गया। हमारा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और प्रदीप ने मुझे सड़क के किनारे पार्क करने के लिए कहा। हमने अपने डीसीपी को जानकारी दी और उन्होंने हमसे कार के बारे में पूछा। हमने उन्हें बताया कि हमने नंबर नोट कर लिया है और फिर हमने मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई।
दिल्ली पुलिस और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने कार के बारे में जानकारी जुटाई। इसमें कार का पता गुरुग्राम की एक कंपनी का रजिस्टर्ड है। कंपनी ने पुलिस को बताया कि उसने वाहन ग्रेटर कैलाश-II निवासी शर्मा को दिया था। शर्मा को मालवीय नगर पुलिस स्टेशन बुलाया गया, जहां उन्हें गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने कार को भी सीज कर लिया।
Delhi | Vijay Shekhar Sharma, founder and CEO of Paytm, was arrested and later released on bail for ramming his car into the vehicle of DCP South in the month of February
— ANI (@ANI) March 13, 2022
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?