लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे( Lt Gen Manoj Pande )भारत के नए आर्मी चीफ ( Indian Army Chief )होंगे। 29वें सेना प्रमुख बने पांडे इस पद पर पहले इंजीनियर होंगे। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे 1 फरवरी 2022 को उप सेना प्रमुख बने थे। पांडे नागपुर के रहने वाले हैं। पांडे चीन से सटे सिक्किम और लद्दाख बॉर्डर पर कई ऑपरेशन का नेतृत्व कर चुके हैं।बताया गया है कि 1 मई 2022 को मनोज पांडे नए सेना प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे का कार्यकाल इसी महीने 30 तारीख को खत्म हो रहा है।
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ( Lt Gen Manoj Pande )नेशनल डिफेंस अकादमी के पूर्व छात्र हैं,उन्हें दिसंबर 1982 में कोर ऑफ इंजीनियर्स (The Bombay Sappers) में कमीशन मिला था।अपने विशिष्ट करियर में, उन्होंने सभी प्रकार के इलाकों में पारंपरिक और साथ ही आतंकवाद विरोधी अभियानों में कई प्रतिष्ठित कमांड और स्टाफ संबंधी दायित्वों का निर्वहन किया है।
पांडे सेना प्रमुख बनने वाले कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी होंगे। इस पद पर अब तक इन्फैंट्री, आर्मर्ड और आर्टिलरी अधिकारियों का कब्जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल पांडे, जो पूर्वी सेना कमांडर रहे हैं और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ प्रौद्योगिकी के अधिक एकीकरण के प्रमुख समर्थकों में से एक हैं। वह अपने साथ सेना प्रमुख की कुर्सी पर ऑपरेशनल और रसद दोनों अनुभव लाएंगे।
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ( Lt Gen Manoj Pande )ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ संवेदनशील पल्लववाला सेक्टर में ऑपरेशन पराक्रम (Operation PARAKRAM) के दौरान 117 इंजीनियर रेजीमेंट की कमान संभाली थी। पश्चिमी सेक्टर में एक इंजीनियर ब्रिगेड, एलओसी के साथ एक पैदल सेना ब्रिगेड और पश्चिमी लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाके में एक पहाड़ी डिवीजन और पूर्वोत्तर में एक कोर की कमान संभाली।वह संयुक्त राष्ट्र के कई मिशनों में भी योगदान दे चुके हैं, वह जून 2020 से मई 2021 तक अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ भी रहे।
ADGPI ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर नए आर्मी चीफ का स्वागत किया है। आर्मी की ओर से बताया गया है कि 1 मई 2022 को मनोज पांडे नए सेना प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे।
General MM Naravane #COAS & All Ranks of #IndianArmy congratulate Lieutenant General Manoj Pande #VCOAS on being appointed as the 29th Chief of the Army Staff #COAS of the #IndianArmy. Lt Gen Manoj Pande will assume the appointment of #COAS on 01 May 2022.#InStrideWithTheFuture pic.twitter.com/fiUpc29U2A
— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) April 18, 2022
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे भारतीय सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त हुए। वे इस पद पर पहुंचने वाले पहले इंजीनियर अफसर हैं। pic.twitter.com/JarR0mkSEa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?