मेघालय ( Meghalaya )के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ( Satya Pal Malik )ने एक बार फिर अंबानी-अडानी और केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा हमला बोला है। जयपुर ( Jaipur ) में राष्ट्रीय जाट संसद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अडानी ने किसानों की फसल सस्ते दाम पर खरीदने और महंगे दामों पर बेचने के लिए पानीपत में बड़ा गोदाम बनाया है। अडानी का ऐसा गोदाम उखाड़ फेंको। डरने की जरूरत नहीं है, मैं आपके साथ जेल चलूंगा। अडानी और अंबानी मालदार कैसे हो गए हैं, जब तक इन लोगों पर हमला नहीं होगा, तब तक ये लोग रुकेंगे नहीं।
मलिक ने कहा कि पीएम मोदी बताएं अंबानी और अडानी मालदार कैसे हो गए। अडानी ने किसानों की फसल सस्ते दाम पर खरीदने और महंगे दामों पर बेचने के लिए पानीपत में बड़ा गोदाम बनाया है।
सत्यपाल मलिक ( Satya Pal Malik ) ने कहा कि मोदी सरकार ने तीन कृषि कानून वापस ले लिए। अब तक MSP पर फैसला नहीं किया है। ऐसे में अगर समय रहते MSP पर कानून नहीं बनाया तो देश में किसानों और सरकार के बीच भयंकर लड़ाई होगी। मैं खुद अपना इस्तीफा जेब में लेकर घूमता हूं, किसानों के लिए 4 महीने बाद मैदान में उतर जाऊंगा।
राज्यपाल सतपाल मलिक ( Satya Pal Malik )ने कहा कि देश के एयरपोर्ट, रेलवे, शिपयार्ड सरकार के दोस्त अडानी को बेचे जा रहे हैं। हमें देश को बिकने से रोकना होगा। जब सब बर्बाद हो रहे हैं तो पीएम बताएं कि ये लोग कैसे मालदार हो रहे हैं।
राज्यपाल सतपाल मलिक ( Satya Pal Malik )ने कहा कि जब किसान आंदोलन में हमारे लोग सड़कों पर मरने लगे, तब मैं अपना इस्तीफा जेब में लेकर प्रधानमंत्रीजी से मिलने गया। मैंने उन्हें समझाया कि इन लोगों के साथ ज्यादती हो रही है। कुछ ले-देकर इन्हें हटा दीजिए। उन्होंने कहा- चले जाएंगे। मैंने उनसे कहा आप इन्हें जानते नहीं। यह तब जाएंगे जब आप चले जाएंगे। तब वह नहीं माने। बाद में उन्हें समझ में आया। तब उन्होंने माफी मांग कर कानून वापस लिए।
सतपाल मलिक ने कहा कि मेरे तो राज्यपाल के तौर पर 4 महीने बचे हैं। जेब में इस्तीफा लेकर घूमता हूं, मां के पेट से गवर्नर बन कर नहीं आया था। इसलिए मैंने सोच रखा है कि रिटायर्ड होने के बाद किसानों के हक के लिए पूरी ताकत से जुट जाऊंगा। मेरा दो कमरे का घर ही मेरी ताकत है, इसलिए किसी से भी पंगा ले लेता हूं।
बता दें कि सतपाल मलिक जयपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जाट पार्लिमेंट में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जाट समाज में बढ़ती दहेज प्रथा को खत्म करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ सकता है, जब वह दहेज को छोड़ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े क्योंकि शिक्षा ही समाज और देश को आगे बढ़ा सकती है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?