कुवैत ( Kuwait) सरकार ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा ( Nupur Sharma ) के खिलाफ 10 जून को फहाहील इलाके में प्रदर्शन करने वाले भारतीयों समेत सभी अप्रवासी एशियाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब उनके देश वापस भेजा जाएगा।
कुवैत ( Kuwait) के फहाहील इलाके में जमा होकर ये लोग जब प्रदर्शन कर रहे थे, तभी भारी पुलिस बल वहां पहुंच गया। इन सभी को ट्रकों में भरकर ले जाया गया। कानून के उल्लंघन के आरोप में इन सभी के वीजा रद्द कर दिए गए और निर्वासन केंद्र भेज दिया गया। अब इन सभी प्रवासियों को वापस भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन लोगों को प्रदर्शन के लिए किसने उकसाया था।
निर्वासन केंद्र भेजे गए भारतीयों समेत सभी एशियाइयों के नाम अब कुवैत ( Kuwait) में प्रतिबंधित लोगों की सूची में शामिल हो जाएंगे। ये कभी दोबारा कुवैत में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
सूत्रों का कहना है कि अरब देशों में धरने-प्रदर्शन के आयोजन पर प्रतिबंध लागू है। किसी भी तरह के प्रदर्शन को नियमों और कानूनों का उल्लंघन माना जाता है और इसमें शामिल लोगों को उनके देश भेज दिया जाता है। एक बयान में कुवैत सरकार ने कहा, यहां रहने वाले सभी लोगों को देश के कानूनों का पालन करना होगा। किसी भी तरह के धरने-प्रदर्शन से दूर रहना जरूरी है।कुवैत में प्रदर्शन करने वाले प्रवासियों में भारतीय, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मुसलमान थे।
पैंगबर मुहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद को बांग्लादेश ने भारत का आंतरिक मामला करार दिया है। इस विवाद से निपटने के लिए भारत सरकार ने जो कदम उठाए हैं उसके लिए धन्यवाद भी दिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?