उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad ) जिले में बुधवार रात चार्टर्ड अकाउंटेंट श्वेताभ तिवारी(CA Shwetabh Tiwari) की हत्या उनकी ऑफिस के पास कर दी गई। हमलावरों ने उन्हें कनपटी से सटाकर दो गोली मारी है। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्वेताभ तिवारी का ऑफिस दिल्ली रोड पर स्थित बंसल काम्प्लेक्स में है।
घटना रात करीब 9 बजे दिल्ली रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने हुई। इसी बैंक के नीचे बेसमेंट में श्वेताभ तिवारी का दफ्तर है। घटना के वक्त वे ऑफिस से घर जाने के लिए निकले थे। तभी अचानक वहां पहुंचे हमलावरों ने श्वेताभ तिवारी के सिर में एक के बाद एक 2 गोलियां मार दीं।
गोली लगते ही खून से लथपथ श्वेताभ (CA Shwetabh Tiwari)जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि करीब 15 मिनट तक वे इसी तरह जख्मी हालत में वहां पड़े रहे। बाद में पहुंचे सिक्योरिटी गार्ड की नजर पड़ने पर उन्हें तुरंत पास में स्थित एपेक्स अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।
रात करीब 9 बजे श्वेताभ तिवारी और अखिल अग्रवाल एक साथ ऑफिस से घर जाने के लिए निकले। दोनों ऑफिस से बाहर आए और फिर ऑफिस के बैक साइड में स्थित पार्किंग में खड़ी श्चतेाभ तिवारी की क्रेटा कार में जाकर बैठ गए। बताया जा रहा है कि दोनों बातें कर रहे थे, तभी अचानक दोनों के मोबाइल पर एक साथ कॉल आई। श्वेताभ कार से उतरे और फोन पर बात करते हुए फिर से वापस ऑफिस के सामने आ गए। जबकि अखिल अग्रवाल कार में बैठे बातें करते रहे। इसी वक्त श्वेताभ पर हमला हुआ।
हमलावरों ने उन पर कई गोलियां बरसाईं। इसमें से 2 उनके सिर में लगीं। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये आखिरी कॉल किसकी थी, जिससे बात करने के लिए सीए श्वेताभ तिवारी कार से उतरकर बाहर आ गए थे।
गौरतलब है कि दिल्ली रोड जहां पर ये घटना हुई है वहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है। लोकोशेड पुल के पास से चौधरी चरण सिंह तक डायल 112 के वाहन भी खड़े रहते हैं। मानसरोवर कालोनी के गेट के पास भी पुलिस अक्सर तैनात रहती है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत