राजस्थान ( Rajasthan ) के टोंक (Tonk) जिले के पीपलू थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को एक महिला ने तीन बेटियों के साथ कुंए में कूदकर कथित रूप से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।.
टोंक (Tonk) पुलिस उपाधीक्षक इंदू लोदी ने बताया कि कि लाख गांव के बैरवा की ढाणी में नानी देवी (30) तथा उसकी तीन बच्चियों के शव कुंए में तैरते पाए गए। पुलिस दल ने शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है।.
मामला पीपलू थाना इलाके के लाख गांव के बैरवा की ढाणी का है। एक साथ 4 शव मिलने से मृतक महिला के घर में कोहराम मच गया। मृतक महिला करीब 30 साल की थी और उसकी सबसे बड़ी बेटी 4 साल की थी और सबसे छोटी बेटी करीब 1 साल की थी। मृतक महिला खेती बाड़ी का काम करती थी। ग्रामीणों से मिली जानकारी में सामने आया है कि मृतका और उसकी बहन की शादी एक ही घर में 2 भाइयों के साथ हुई है।
टोंक (Tonk) पुलिस ने बताया कि लाख निवासी नानी देवी (30) पत्नी मुकेश गुर्जर अपनी बेटी अनुष्का (4), अन्नू (ढाई साल), माध्या (1) दोपहर करीब एक बजे घर से बिना बताए निकली थी। वह शाम तक भी घर नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। परिजनों करीब 2 किलोमीटर दूर बैरवा की ढाणी के कुएं में लोगों की मदद से गांव के कुएं में महिला की तलाश की, जिसमें लोगों को शव होने का आभास हुआ।
ग्रामीणों ने शाम पौने 6 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से एक एक करके चारों के शव बाहर निकाले। रात चारों के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?