विदेशी धरती से राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने एक बार फिर से विवादित बयान दे दिया है। लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ( Cambridge University ) में एमबीए के छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल ने भारत सरकार को ही घेरना शुरू कर दिया। यहां तक कह दिया कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है।
राहुल ने खुद की जासूसी करवाने का आरोप भारत सरकार पर लगाया। कहा कि अफसरों ने उन्हें फोन पर संभलकर बात करने की सलाह दी थी। ये भी कहा कि भारत की सभी संस्थानें सरकार के कब्जे में हैं। मीडिया और न्यायालयों पर भी सरकार का नियंत्रण है। लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी भारत की बनावट को बर्बाद कर रहे हैं।
राहुल ने इसके पहले भी लंदन, जर्मनी, अमेरिका समेत कई देशों से भारत सरकार के खिलाफ बयान दे चुके हैं। 2022 में भी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University )में अपने संबोधन के दौरान राहुल ने भारत की तुलना पाकिस्तान से कर दी थी। जिसके बाद यहां खूब विवाद हुआ था।
राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ( Cambridge University ) में बिजनेस स्कूल के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, ‘भारत में मीडिया और न्यायपालिका नियंत्रण में है। मेरे फोन में पेगासस सॉफ्टवेयर था, जिसके जरिए मेरी जासूसी होती थी। खुफिया अधिकारियों ने मुझे बताया कि आपका फोन रिकॉर्ड हो रहा है। विपक्ष के कई नेताओं पर झूठे केस किए गए। मेरे ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं। ऐसे मामलों में केस दर्ज हुए, जो बनता ही नहीं था। जिनका कोई मतलब भी नहीं बनता था। हम अपना बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं।’उन्होंने भारत में अल्पसंख्यकों के हालात पर भी चिंता जताई। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं।
राहुल गांधी के संबोधन का विषय ‘लर्निंग टू लिसेन इन इन 21 सेंचुरी’ था। इस दौरान उन्होंने कहा, हम ऐसी दुनिया बनते हुए नहीं देख सकते जो लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी हुई न हो। दुनिया में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए नई सोच की जरूरत की बात कही। राहुल ने कहा कि इसे किसी पर थोपा न जाए। उन्होंने भारत और अमेरिका जैसे लोकतांत्रिक देशों में निर्माण क्षेत्र में गिरावट का जिक्र किया। कहा, इस बदलाव बड़े पैमाने पर असमानता और आक्रोश सामने आया है, जिस पर तत्काल ध्यान देने और संवाद की जरूरत है। राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज में अपने संबोधन के दौरान भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी कई बातें कहीं। कश्मीर का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, कश्मीर में कई सालों से हिंसाग्रस्त है।
कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पूर्व सलाहकार सैम पित्रोदा ने कैंब्रिज जज बिजनेस स्कूल में एमबीए छात्रों को राहुल गांधी के संबोधन का यूट्यूब लिंक ट्विटर पर ‘लर्निंग टू लिसन इन द 21 सेंचुरी’ विषय पर साझा किया।
Here is the full Video of Rahul Gandhi’s Lecture at @CambridgeMBA @CambridgeJBS
“The art of listening” when done consistently and diligently is “very powerful,” – @RahulGandhi https://t.co/4ETVo0X45f#BharatJodoYatra#RahulGandhiinCambridge pic.twitter.com/tDI4ONieG0
— Sam Pitroda (@sampitroda) March 3, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?