कांग्रेस पार्टी में नेताओं की निष्ठाएं पार्टी की बजाय परिवार के प्रति कहीं अधिक हैं जिसके कारण देश की सबसे पुरानी पार्टी का लगातार पतन हो रहा है। पार्टी के नेताओं पर एक परिवार की निष्ठा भारी पड़ रही है।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की शर्मनाक हार के बावजूद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने एक बार फिर गांधी परिवार पर ही भरोसा जताया है। शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले ही राजनैतिक विश्लेषकों ने दृश्य पहले ही बता दिया था कि क्या होने वाला है, हुआ भी वही कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे की पेशकश करेंगे और उनकी इस पेशकश को कार्य समिति निरस्त कर देगी और कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश को सभी सदस्यों ने नकार दिया।
पार्टी के घटते लगातार जनाधार के बावजूद भी कांग्रेस गांधी परिवार का मोह नहीं छोड़ पा रही है। कांग्रेस की हार पर मंथन तो हो रहा है लेकिन हार के लिए जिम्मेवारी गांधी परिवार के ऊपर डालने की हिम्मत कांग्रेस के किसी नेता में नहीं है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से यह बात साफ हो गयी है कि पार्टी से बड़ी गांधी परिवार की निष्ठाएं और भरोसा हो गया है। पार्टी डूबे तो डूबे लेकिन गांधी परिवार पर आंच नहीं आनी चाहिए।
बैठक के बाद वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, हमने राहुल गांधी का इस्तीफा इसलिए अस्वीकार किया क्योंकि वे पार्टी की कमजोरियों व मजबूती को जानते हैं, हमें चुनाव में हार मिली, लेकिन यह पार्टी के सिद्धांतों की हार नहीं है, अपने 40 साल के राजनीतिक जीवन में बहुत से लोगों का इस्तीफा लिया या खारिज किया है, लेकिन यह पहला मौका था जब किसी व्यक्ति के इस्तीफ को पूरी पार्टी ने खारिज कर दिया हो। पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा कि राहुल के नेतृत्व पर किसी को संदेह नहीं, हार के विस्तृत कारणों की समीक्षा करने पर अभी दो से तीन सप्ताह का समय लगेगा। कांग्रेस कार्यसमिति की तीन घंटे तक चली बैठक में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, महासचिव प्रियंका गांधी, एके एंटनी, पी चिदंबरम, मीरा कुमार, कैप्टन अमरिंदर सिंह, कमलनाथ, अशोक गहलोत समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?