लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को
अपनी मां हीराबेन से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। वह गांधीनगर के समीप रायसान गांव में वृंदावन बंगला में अपने छोटे बेटे और प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज के साथ रहती हैं। प्रधानमंत्री के तौर पर दूसरे कार्यकाल के लिए 30 मई के अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले मोदी यहां पहुंचे और उन्होंने शाम को खानपुर के जे पी चौक इलाके में एक अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।मोदी अपनी मां के पास करीब 20 मिनट तक रुके और उन्होंने चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। उनका रात में राजभवन में ठहरने का कार्यक्रम है। वह सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश में अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के लिए रवाना होंगे।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग को मिली प्रचंड जीत के बाद अपने गृह राज्य की पहली यात्रा पर रविवार शाम यहां पहुंचें। हवाईअड्डा के पास सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति का माल्यार्पण करने के बाद मोदी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के साथ कार से शहर के लिए रवाना हुए। उन्हें बधाई देने के लिए सड़क किनारे हजारों की संख्या में लोग कतार में खड़े थे।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त