करोड़ों रुपए के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले का आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ( Mehul Choksi )को डोमिनिका सरकार वापस एंटीगुआ-बारबुडा सरकार को सौंपेंगी। डोमिनिका सरकार ने इसकी जानकारी दी है। इस फैसले पर एंटीगुआ-बारबुडा के प्रधानमंत्री गेस्टन ब्राउन ने कहा कि हमें इस बात की जानकारी मिली है। यह दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोमेनिका में चौकसी के वकील मार्श वेन ने कहा कि सुबह उन्होंने अपने क्लांइट से पुलिस स्टेशन में मुलाकात की है। वकील के मुताबिक चौकसी ( Mehul Choksi )ने आरोप लगाया कि उसका डोमिनिका में अपहरण कर लाया गया है। चौकसी ने अपने साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है। चौकसी के वकील मामले में राहत के लिए अदालत में अपील दाखिल करने वाले हैं।
इससे पहले मेहुल चोकसी ( Mehul Choksi )मंगलवार को डोमिनिका में पकड़ा गया था। एंटीगुआ मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि 62 साल का चौकसी डोमिनिका से क्यूबा भागने की फिराक में था, उसी दौरान उसे CID ने दबोच लिया। सूत्रों के मुताबिक, वह एंटीगुआ और बारबुडा से बोट के जरिए डोमिनिका पहुंचा था।
चौकसी 3 दिन पहले एंटीगुआ और बारबुडा से लापता हो गया था। इसके बाद इंटरपोल ने उसके खिलाफ यलो नोटिस जारी किया था। बाद में इसी नोटिस को एंटीगुआ सरकार ने भी रिटेन किया। इसके बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई।
डोमिनिका की लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि चौकसी ( Mehul Choksi )को मंगलवार रात पकड़ा गया। हालांकि, उसे गिरफ्तार किया गया है या पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, यह अब तक साफ नहीं हो सका है। डोमिनिका पुलिस अब कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे एंटीगुआ और बारबुडा प्रशासन को सौंपेगी।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त