उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में एक बार फिर से जहरीली शराब (spurious liquor) ने कहर बरपाया है। अलीगढ़ (Aligarh ) जिले के दो थाना इलाकों में दो ट्रक ड्राइवर समेत 12लोगों की मौत हो गई है। जबकि 12 लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच अलीगढ़ प्रकरण में आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इससे पूर्व इसी माह में जहरीली शराब आजमगढ़, अंबेडकरनगर जिलों के दो दर्जन लोगों की जान ले चुकी है, प्रदेश में अबैध शराब का कारोबार रुक नहीं पा रहा है।
निलंबित किए गए अधिकारियों के नाम धीरज शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी, राजेश कुमार यादव, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3, अलीगढ़ और अशोक कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही क्षेत्र-3 अलीगढ़ हैं।पुलिस ने इस मामले में शराब ठेका संचालक, सेल्समैन और सहयोगी को सुबह ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
बता दें कि मामला अलीगढ़(Aligarh ) जिले के लोधा थाना इलाके के करसुआ, निमाना, हैवतपुर और अंडला गांव का है। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर आईओसी का गैस बोटलिंग प्लांट है। प्लांट के ठीक सामने करसुआ और अंडला गांव हैं। दोनों गांवों में एक ही ठेकेदार के दो छोटे ठेके हैं। गुरुवार को लोगों ने यहां से शराब खरीदकर पी थी। शराब पीने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। जिससे अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें दो ट्रक ड्राइवर शामिल हैं।
शराब पीने से करीब पांच लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। जबकि 11 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। वहीं, अलीगढ़ (Aligarh )के ही जवां थाना इलाके के गांव छेरत में भी तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुटी है। वहीं, हैवतपुर और अंडला गांव में घटना के बाद से ग्रामीणों में खासा रोष है।
पुलिस की टीमों को तीन चार ऐसे पाउच मिले हैं जो कि शराब के थे। इनकी सरकारी रिकॉर्ड से मैचिंग नहीं हो सकी है। इस मामले में डीएम को अंदेशा है कि यह ठेकेदारों की मिलीभगत से काम हो रहा है। साथ ही इस मामले में यह भी बात सामने आ रही है कि पंचायत चुनाव के दौरान अवैध शराब की तस्करी हुई। पंचायत चुनाव में खपत के बाद जो शराब बच गई उसे अब ठेकों पर बेचा जा रहा है। दो थाना इलाकों में शराब से 12 लोगों की मौत हुई है।
पुलिस ने ठेका से संबंधित नरेन्द्र पुत्र दिगपाल निवासी कस्बा व थाना लोधा जनपद अलीगढ़, अजय पुत्र वीरपाल सिंह निवासी कस्बा व थाना लोधा जनपद अलीगढ़ और अनिल चौधरी पुत्र किरन सिंह निवासी धारागढ़ी थाना गोण्डा जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त