राजस्थान ( Rajasthan ) के भरतपुर (Bharatpur ) में शुक्रवार को नीम दा गेट इलाके में दिनदहाड़े डॉक्टर दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त डॉ. सुदीप गुप्ता ( Dr. Sudeep Gupta) और उसकी पत्नी डॉ. सीमा गुप्ता (Dr. Seema Gupta )कार से कहीं जा रहे थे। इस दौरान बाइक से आए 2 युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। भरतपुर आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा ने खुलासा किया है कि डॉक्टर दंपती की हत्या बदला लेने के लिए की गई है। दरअसल, डॉ. सीमा गुप्ता पर आरोप था कि उन्होंने 2 साल पहले पति सुदीप गुप्ता की प्रेमिका दीपा गुर्जर और उसके बेटे की जलाकर हत्या कर दी थी।
भरतपुर (Bharatpur ) आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा ने बताया कि दोनों हत्यारों की पहचान कर ली गई है। उनमें से एक सुदीप गुप्ता की प्रेमिका दीपा गुर्जर का भाई अनुज गुर्जर है। अनुज के साथ उसका धौलपुर का एक दोस्त भी साथ था। दोनों बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने हत्या के आरोपी की तलाश में कई जगह पर दबिश भी दी है।
जानकारी के मुताबिक, वारदात के वक्त डॉ सुदीप पत्नी सीमा के साथ श्री राधा चौराहे की ओर जा रहे थे। इस दौरान नीम दा गेट के पास दो बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। दोनों पति-पत्नी को गोली मार दी। इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
डॉ. सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी सीमा भरतपुर (Bharatpur ) शहर में रहते थे। डॉक्टर दंपती ने भरतपुर की सूर्या सिटी जैसी पॉश कॉलोनी में एक विला खरीदा था। इस विला में डॉक्टर सुदीप अपनी कथित प्रेमिका दीपा गुर्जर को रखने लगा। बताया जा रहा है कि दीपा डॉ. सुदीप की क्लिनिक में रिसेप्शनिस्ट थी।
डॉ. सुदीप ने पत्नी डॉ. सीमा को बताया कि उन्होंने एक महिला बैंक मैनेजर को विला किराए पर दे दिया है। मृतका दीपा इस विला में 1 नंवबर 2019 को पार्लर खोलने वाली थी। तब निमंत्रण कार्ड में डॉ. सुदीप का नाम छपा देखकर उनकी पत्नी डॉ. सीमा को अवैध संबंधों का पता चल गया।
इसके बाद सुदीप की पत्नी सीमा ने दीपा को सबक सिखाने की ठान ली। वह अपनी सास के साथ विला पहुंची। वहां डॉक्टर सीमा और दीपा के बीच हाथापाई हुई। सीमा ने दीपा और उसके बेटे शौर्य को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद स्प्रिट छिड़ककर आग लगा दी। इससे दीपा और उसके बेटे की मौत हो गई। तब कोतवाली थाना पुलिस ने डॉ. सुदीप और डॉ. सीमा को हत्या के मुकदमे में गिरफ्तार किया था।
डॉक्टर दंपती की हत्या का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियों में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक डॉक्टर दंपती की गाड़ी के आगे बाइक लगा देते है। दोनों बाइक से उतरकर गाड़ी के पास जाकर पिस्तौल निकाल लेते हैं। इस दौरान वे डॉक्टर को कुछ बोलते हुए दिखाई दे रहे है। इसके बाद डॉक्टर और उसकी पत्नी को गोली मार देते है। इसके बाद बाइक पर बैठकर दोनों अपराधी पिस्तौल को लहराते हुए फरार हो जाते हैं। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की पहचान में जुट गई हैं।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त