उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) में नामांकन निरस्त हो जाने के बाद मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी जोगिंदर सिंह ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया। अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।
मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) में सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान विभिन्न दलों के प्रत्याशी भी पहुंचे थे। मीरापुर से प्रत्याशी बनाए गए जोगिंदर सिंह को जैसे ही यह जानकारी मिली कि उसका नामांकन रद्द कर दिया गया है तो वह हंगामा करने लगा। जोगिंदर सिंह का कहना था कि जानबूझकर उसके साथ ऐसा किया गया है। इसी दौरान उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। पुलिसकर्मियों और आसपास के लोगों ने किसी तरह जोगिंदर को पकड़ाऔर माचिस की तीली जलाने से रोककर उनके इस कथित प्रयास को विफल कर दिया। इस दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। वहीं डीएम चंद्र भूषण सिंह ने जोगिंदर सिंह को अपने कक्ष में बुलाकर बातचीत की है।
वहीं जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह आर्मी में सूबेदार मेजर रहे हैं। रिटायर होने के बाद जनता की सेवा में लगे हैं।आम आदमी पार्टी से नामांकन दाखिल किया था, लेकिन प्रशासन ने बगैर कारण बताएं नामांकन निरस्त कर दिया। इसका कारण पूछा तो कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन दबाव में कार्य कर रहा है या फिर तानाशाही दिखा रहा है। अधिकारियों का अनुचित कृत्य का विरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar ) डीएम चंद्र भूषण सिंह से भी इस बारे में बात की गई है। नामांकन पत्र की दोबारा जांच की मांग की है।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त