राजस्थान ( Rajasthan ) के कोटा ( Kota) जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें बरात ले जा रही एक कार अनियंत्रित होकर कोटा के नयापुरा पुलिया से चंबल नदी( Chambal River ) में गिर गई। इस हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है। जानकारी के मुताबिक कार में मौजूद लोग बरात बताए जा रहे है। मरने वालों में दूल्हा भी शामिल है। कार अनियंत्रित होने के कई कारण बताएं जा रहे है जिसमें शराब पीकर गाड़ी चलाना भी बताया जा रहा है। नदी में डूबे सभी लोगों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि दूल्हा पक्ष के लोग सवाई माधोपुर से सुबह 5.30 बजे निकल कर उज्जैन( Ujjain ) ( मध्यप्रदेश) बरात ले कर जा रहे थे। इसी दौरान कोटा में नयापुरा पुलिया से कार अनियंत्रित हो कर कोटा ( Kota) में चंबल नदी ( Chambal River ) में गिर गई। कार में सवार लोगों ने कांच खोलने के प्रयास किए पर सिर्फ एक ही कांच खुल पाया जिसकी वजह से 7 लोगों की कार में ही मौत हो गई बाकी 2 लोगों की लाश नदी में काफी दूर निकल गई। सुबह स्थानीय लोगों द्वार कार को देखने पर पुलिस को सूचना दी गई उसके बाद ही राहत कार्य शुरू हो पाया।
कोटा ( Kota)पुलिस की गोताखोर टीम चंबल नदी ( Chambal River ) से अब तक 9 शव बरामद कर चुकी है, पुलिस की टीम अभी भी जांच कर रही है कहीं कोई और कोई व्यक्ति तो कार में सवार नहीं था। सभी शवों को एमबीएस की मोर्चरी में रखा गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार हादसे पर अफसोस प्रकट किया और हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया है, उन्होंने प्रशासन को भी निर्देश दिए हैं हर सहयता की जाए।
मृतकों में दूल्हा अविनाश वाल्मिकी भी शामिल है। परिवार ने बताया कि कार में अविनाश के साथ दोस्त और कुछ रिश्तेदार शामिल थे। इनके साथ बारातियों की एक बस भी जा रही थी, जो आगे निकल गई थी। इस बस में 70 लोग सवार थे। ये लोग बरवाड़ा से 2 बजे रवाना हुए थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?