उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण का मतदान ( Third Phase polling ) हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों में मतदान जारी है। यूपी के 16 जनपदों में अपराह्न 01 बजे तक35.88 फीसदी मतदान हुआ है। सैफई में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने मतदान किया।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी एवं कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव के साथ मतदान करने सैफई केंद्र पर पहुंचे। उनके साथ बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव एवं इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव वोट डालने पहुंचे।
जालौन जिले के उरई में यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि हमें विकास के लिए वोट देना चाहिए। सक्षम नेतृत्व और कानून के शासन के लिए मतदान किया जा रहा है। लोग पिछले 5 वर्षों से खुशी और शांति से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज राज्य में कानून का राज है। इसलिए महिलाएं बंपर वोटिंग करने जा रही हैं। पहले दो चरणों में बंपर वोटिंग हुई, तीसरे चरण में भी यही होगा। हम प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे। ये लोग अराजकता का माहौल बनाते हैं। गुंडागर्दी करते हैं सपा-बसपा के लोग। नियुक्तियों भ्रष्टाचार करते हैं, रोड सड़क बैठ जाता है, लोग उन्हें क्यों वोट देंगे। भाजपा के पक्ष में जनता ने मन बनाया है।
करहल समेत मैनपुरी जिले की विधानसभा सीटों के लिए मतदान रविवार सुबह सात बजे से शुरू हो गया। आज सपा मुखिया अखिलेश यादव और केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल समेत कई दिग्गजों की परीक्षा है।
विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान ( Third Phase polling ) में करहल समेत मैनपुरी के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। मतदाताओं में सुबह से जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। शुरुआती दो घंटों में जिले में नौ प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, जो 1 बजे तक 41.14 प्रतिशत के करीब पहुंच गया। मैनपुरी मतदान में सबसे आगे हैं। करहल विधानसभा क्षेत्र में 43.16 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।
समाजवादी पार्टी प्रमुख और करहल से पार्टी के उम्मीदवार अखिलेश यादव ने जसवंतनगर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/0iEYei6eT7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?