मेरठ ( Meerut) में नेशनल हाईवे-58 स्थित मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (MIET) में बुधवार को वरिष्ठ छात्रों ने बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र निखिल तोमर (23) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हमले में निखिल का दोस्त आर्यन भी घायल हो गया है। मुख्य आरोपी अभिषेक शर्मा समेत चार छात्र गिरफ्तार किए गए हैं। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने दावा किया है कि एक छात्रा को लेकर दो गुटों में चल रही वर्चस्व की जंग में यह हत्या हुई है।
मेरठ ( Meerut) के एमआईईटी (MIET) में सुबह करीब 9:55 बजे छात्र कक्षाओं में जा रहे थे। बागपत जिले के शिकोहपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र तोमर का बेटा निखिल कॉलेज कैंपस में ही कुछ दोस्तों के साथ बात कर रहा था। तभी बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र अभिषेक शर्मा, अंकित शर्मा और विभोर आदि ने घेरकर निखिल की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि अभिषेक शर्मा ने निखिल के सिर, छाती, पेट और गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए।
चिल्लाते हुए निखिल दौड़ा, लेकिन कुछ दूर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुन कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड पहुंचे और अभिषेक व उसके तीन साथियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कॉलेज की एंबुलेंस से निखिल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निखिल के शरीर पर 20 से ज्यादा जगह चाकू के वार के निशान मिले हैं। पुलिस ने बताया कि तीन दिन से निखिल और अभिषेक के बीच तनातनी चल रही थी। मंगलवार को दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी।
निखिल के पिता पुष्पेंद्र ने अभिषेक शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी मोदीनगर, विभोर पुत्र प्रवीण निवासी गंगानगर मेरठ , प्रिंस पुत्र संजय निवासी गंगानगर मेरठ, आयुष पुत्र नरेश मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर और आदर्श पुत्र दीनानाथ निवासी गोरखपुर को नामजद किया है। आदर्श पुलिस के हाथ नहीं आया है।
एमआईईटी (MIET) मेरठ शहर का प्रतिष्ठित कॉलेज है। कॉलेज परिसर में छात्र की से यहां दहशत फैल गई। वारदात के बाद कॉलेज की छुट्टी कर दी गई। पुलिस ने कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी ली है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?