उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के सहारनपुर( Saharanpur ) जनपद की रामपुर मनिहारान में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर सरेआम बाइक सवार दो बदमाशों ने 16 वर्षीय दसवीं के छात्र वंश की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सहारनपुर( Saharanpur ) पुलिस ने बताया गया कि रामपुर मनिहारान के मोहल्ला इकराम निवासी बिल्लू का पुत्र (16) वंश गोचर कृषि इंटर कॉलेज में हाई स्कूल का छात्र था। वह दोपहर 1:00 बजे हाईवे स्थित मदरलैंड स्कूल के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
बुधवार को दोपहर सहारनपुर( Saharanpur ) पुलिस को सूचना मिली कि सहारनपुर दिल्ली हाईवे पर मदर लैंड पब्लिक स्कूल के निकट सड़क पर एक युवक पड़ा है जिसे गोली लगी है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को देखा तो युवक की गर्दन में गोली लगी थी और उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक मोबाइल मिला।
पुलिस ने घटना के बारे में आसपास जानकारी ली तो पता लगा कि उक्त युवक के पास दो तीन युवक खड़े थे जिनमें कुछ झगड़ा हो रहा था फिर गोली की आवाज आई और युवक फरार हो गए।पुलिस ने दिल्ली रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज में युवकों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगाहै।रामपुर मनिहारान के मोहल्ला इकराम निवासी छात्र वंश के पिता जितेंद्र किसान हैं। वंश घर का इकलौता था।मृतक के चाचा देवेंद्र ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्र की मौत से मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त